फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी फिल्में बनाकर आईएस कर रहा है कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद मामलों के विशेषज्ञ 62 वर्षीय लुईस शैली का कहना है कि आईएस के आतंकी कच्चे तेल के अवैध कारोबार के अलावा अब छोटे-मोटे अपराध व पोर्नोग्राफी से भी पैसा जुटाने लगे हैं। अपने लड़ाकों की मौत पर वे घरवालों की मदद भी करते हैं।
विज्ञापन


शैली अमेरिका की जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी में आतंकवाद, बहुराष्ट्रीय अपराध और भ्रष्टाचार केंद्र की संस्थापक व निदेशक भी हैं। उन्होंने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में बताया कि आतंकी अपनी फंडिंग के लिए कारोबारी की तरह काम करने लगे हैं इसलिए इन्हें पकड़ना खुफिया एजेंसियों के लिए चुनौती बन चुका है।

पढ़ाता है जिहाद का झूठा पाठ

दुनिया में ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों की पहचान मुश्किल है, क्योंकि अपराधी या तो सरकारी शरण लिए होते हैं अथवा इतने छोटे स्तर के होते हैं कि उन पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने का शक ही नहीं जाता। छुटपुट अपराधियों को संगठन इस्लाम की गलत व्याख्या के जरिए जिहाद का झूठा पाठ भी पढ़ाता है।

तुर्की और सऊदी के इमामों ने आतंकियों को इस्लाम की सही शिक्षा देने का निश्चय किया है। पहले आतंकियों द्वारा खाड़ी देशों से चंदा लेकर फंड जुटाया जाता था, लेकिन अब पोर्नोग्राफी, लूटपाट, तस्करी, हथियारों की बिक्री, नकली माल और दवाओं की बिक्री से पैसे बना रहे हैं।
विज्ञापन

गैरकानूनी आय

- कच्चे तेल का अवैध कारोबार करते हैं आतंकी।
- अंतरराष्ट्रीय अपराध में लिप्त लोगों से लाभ कमाकर।
- शीतयुद्ध के दौरान पनपे बड़े ठेकेदारों से, जिन्हें शुरू में सरकारी मदद मिली और बाद में वे अवैध कारोबार से जुड़े।
- छुटपुट अपराधों में जेल की सजा पाने वाले लोगों को अवैध कामों में जुटाकर छोटे मोटे अपराधों से हर शहर से बड़ी कमाई।
- साइबर अपराध के साथ-साथ ईबे जैसी वेबसाइटों के माध्यम से मशहूर पुरातात्विक पेंटिंगों को बेचकर की हल्की कमाई।
- पोर्नोग्राफी, सीडी या डीवीडी, नकली दवा बेचकर तथा कई वस्तुओं का अंतरराष्ट्रीय नकली बाजार खड़ा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें