फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गुना तेजी से बुक होंगे रेल टिकट

Tue, 17 Jun 2014 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप ई-टिकट की बुकिंग के दौरान ट्रांजेक्सन फेल होने की शिकायत से परेशान होते हैं या फिर टिकट लेने में काफी समय लगता है तो जल्द ही आपकी ये समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी इसको लेकर लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। जिससे टिकट बुकिंग सिस्टम को तेज किया जा सके।

इसके लिए रेल मंत्रालय आईसीटीसी से आगे बढ़ कर नई वेबसाइट पर काम कर रहा है। जिसमें टिकट की बुकिंग की स्पीड तीन गुना तेज हो जाएगी।
Trending Videos

पिछले साल शुरू हुआ काम

विभाग के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ महीने में ई-टिकट बुकिंग करने वालों को इसका फायदा मिलने लगेगा। बनाए जा रहे नए पोर्टल को बीटा वर्जन में डेवलप किया जा रहा है।

विभाग के मुताबिक जल्द ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इसको लेकर ऑप्शन आ जाएगा। जिसमें टिकट बुकिंग करने वालों को दो ऑप्शन मिलेगा।

एक तो वर्तमान में चल रही सामान्य वेबसाइट का पेज होगा, वहीं दूसरे लिंक में यूज़र को नई वेबसाइट में जाने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

यूजर्स को मिलेगा फायदा

सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) नई वेबसाइट को डेवलप करने में लगा हुआ है। आईआरसीटीसी ने पिछले साल ही अपनी वेबसाइट को अपग्रेड करने काम शुरू कर दिया था। जिसे पिछले साल नवंबर में पूरा होने के उम्मीद थी।

हालांकि ये अब तक ये पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते यूजर्स को नए अनुभव के लिए भी कुछ महीने इंतजार करना होगा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक बार नए सिस्टम के शुरू होने के बाद टिकट बुक कराना और आसान हो जाएगा।

अधिकारियों की मानें तो इस समय इस वेबसाइट से रोजाना हर मिनट में 2 हजार टिकट बुक कराए जा सकते हैं, लेकिन इसके अपग्रेड होने के बाद टिकट बुकिंग की क्षमता एक मिनट में करीब 7 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।

यानी नई वेबसाइट के आने के बाद यूजर्स की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही यूजर्स को टिकट बुकिंग में आने वाली दूसरी समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें