फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात दंगों जैसी हो मुजफ्फरनगर हिंसा की जांच

Tue, 17 Sep 2013 09:21 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका ने मांग की है कि मुजफ्फरनगर हिंसा की जांच, गुजरात दंगों के आधार पर हो।
विज्ञापन


याचिका में आग्रह किया गया है कि इस दल की कमान किसी अन्य राज्य के निष्पक्ष व्यक्ति को सौंपी जाए।
इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार पहले ही एक याचिका पर जवाब दाखिल कर चुके हैं।

मुजफ्फरनगर निवासी मनोज कुमार व अन्य की ओर से दायर की गई याचिका में सुप्रीम कोर्ट से कहा गया है कि कुछ गांवों में हथियार बनाए जाते हैं। बाकायदा हथियार बनाने की तमाम फैक्ट्रियां इन गांवों है।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। याचिकाकर्ता ने अदालत से इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि दंगा प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन की ओर से भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक समुदाय के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह से लापरवाह है। याचिका में कहा गया है कि अदालत को इस संबंध में सरकार को समुचित निर्देश जारी करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें