फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मुद्दे को मिला 130 देशों का समर्थन

Sat, 15 Nov 2014 01:26 PM IST
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के बाहर अतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धाक बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने को लेकर किए गए आह्वान पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग के फायदे को मान्यता दिए जाने संबंधी भारत-नीत प्रस्ताव का 130 देशों ने समर्थन किया है। इन देशों ने बतौर सह-प्रायोजक इस प्रस्ताव से जुड़ने का फैसला किया है।

प्रस्ताव में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर घोषित किए जाने की बात शामिल है।

इससे पहले अमेरिका भी डब्ल्यूटीओ के तहत तैयार खाद्य सुरक्षा विधेयक के लिए भारत के सामने झुका है। भारत को लेकर अमेरिका के इस रुख पर प्रधानमंत्री मोदी का प्रभाव माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में पारित होगा प्रस्ताव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रस्ताव का मसौदा भारत ने तैयार किया था और संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय दूतावास ने पिछले महीने इस पर अनौपचारिक रूप से विचार-विमर्श किया था।

इस दौरान दूसरे प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे थे। ‘एल डॉक्यूमेंट’ नामक इस मसौदे को 130 देशों ने सह-प्रायोजक के तौर पर अंतिम रुप दिया था। किसी भी प्रस्ताव को इस तरह से समर्थन मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

उम्मीद है कि 10 दिसंबर को इस प्रस्ताव को पारित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया जाएगा। यह प्रस्ताव योग को स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति ऐतिहासिक दृष्टिकोण मुहैया कराने वाले के तौर पर मान्यता देता है।

मोदी ने यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की जोरदार पैरवी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें