फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: मुंबई हमले पर किया था 26 बार अलर्ट

Tue, 29 Oct 2013 12:10 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
26/11 मुंबई हमले से महीनों पहले भारत को सीआईए समेत खुफिया एजेंसियों की ओर से कम से कम 26 बार आगाह किया गया था।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई थी कि लश्कर-ए-ताइबा मुंबई में किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। एक नई किताब में यह दावा किया गया है।

पत्रकार कैथी स्कॉट-क्लार्क और एड्रियन लीवी ने अपनी तहकीकात के आधार पर लिखी किताब ‘द सीज: 68 ऑवर्स इनसाइड द ताज होटल’ में दावा किया है कि 11 चेतावनियों में कहा गया था कि एक साथ कई जगहों पर हमले हो सकते हैं।

पेंगुइन अमेरिका द्वारा प्रकाशित इस किताब में खुलासा किया गया है कि छह वार्निंग में समुद्री घुसपैठ की आशंका जताई गई थी।

तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के स्टाफ को 2007 में यूरोप से खबर मिली थी कि लश्कर-ए-ताइबा क्षेत्र से बाहर अपनी गतिविधियों को फैलाने की फिराक में है लेकिन अमेरिका ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


पहला अलर्ट 2006 में ही जारी किया गया था, उसी दौरान पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली को उसके लश्कर और आईएसआई आकाओं ने मुंबई जाकर संभावित ठिकानों की रेकी करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

अगस्त 2006 में दी गई वार्निंग में कहा गया था कि पाकिस्तान का एक बड़ा आतंकी संगठन मुंबई में बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ताज और ओबेराय समेत कई पांच सितारा होटलों को टारगेट के तौर पर बताया गया था।
विज्ञापन


भारत की खुफिया एजेंसी, रॉ को ज्यादातर वार्निंग अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए से मिली थी, जो बाद में आईबी और मुंबई पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। किताब के मुताबिक मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें