फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता योगेंद्र यादव के चेहरे पर पोती स्याही

Sat, 08 Mar 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के विरोध का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। शनिवार दोपहर बाद जंतर मंतर पर आयोजित एक कार्यक्रम में आप नेता योगेंद्र यादव के चेहरे पर एक युवक ने स्याही पोत दी।
विज्ञापन


इसके बाद मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई की। पुलिस की दखल से किसी तरह युवक को भीड़ से बाहर निकाला जा सका।

खास बात यह कि युवक खुद को पार्टी कार्यकर्ता बता रहा था। युवक की पहचान शालीमार बाग निवासी सागर भंडारी के रूप में हुई है।
Trending Videos

स्याही पोतने वाले की पिटाई

दरअसल, महिला दिवस पर आप की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में योगेंद्र यादव के साथ शांति भूषण, प्रशांत भूषण, शाजिया इल्मी, राखी बिडलान के साथ पार्टी के विधायकों को शामिल होना था।

करीब तीन बजे योगेंद्र यादव कार्यक्रम में पहुंचे। मंच पर बैठकर वह मीडिया से बात कर रहे थे, तभी सागर मंच के पीछे से चढ़ा और योगेंद्र के पूरे चेहरे पर अपने हाथों से स्याही पोत दी। लोगों के कुछ समझ में आने से पहले योगेंद्र का पूरा चेहरा रंग गया। इसके बाद आप कार्यकर्ता सागर पर टूट पड़े।

सागर को मंच से धक्का देकर नीचे उतारा और जमकर पिटाई लगाई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। कार्यकर्ताओं की हाथापाई के बीच सागर को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस उसे संसद मार्ग थाने में लेकर चली गई। सागर को आप का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

योगेंद्र ने किया एफआईआर से इंकार

उधर, कार्यक्रम में अपना संबोधन खत्म करके योगेंद्र यादव थाने में पहुंचे। उन्होंने युवक के खिलाफ कोई एफआईआर कराने से इंकार कर दिया। साथ ही गुजारिश भी की कि युवक को हिरासत में न लिया जाए। योगेंद्र यादव ने कहा कि हम सच्चाई की राह पर निकले हैं।

इस तरह की अड़चनें आगे भी आएंगी। इससे हमें विचलित नहीं होना है। शांतिपूर्वक अपने रास्ते पर आगे बढ़ना है। इस दौरान उन्होंने बताया कि युवक से उनकी पहले कभी मुलाकात नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने माना कि विधान सभा चुनाव से पहले युवक पार्टी के दफ्तर में आया था। वह किस बात से नाराज था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

दूसरी ओर चर्चा है कि यह युवक अन्ना के आंदोलन के समय से जुड़ा रहकर काफी समय से आप के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहा था और चांदनी चौक से लोकसभा के टिकट की मांग भी कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें