फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग जगत के दिग्गज बन सकते हैं आईआईटी बोर्ड के प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के सीएमडी राजीव मोदी समेत उद्योग जगत के कई दिग्गज चेहरे आईआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष पद पर नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय उद्योग तथा शैक्षणिक क्षेत्र के बीच पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए इस बाबत विचार हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने कुमार मंगलम को आईआईटी दिल्ली के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की कमान सौंपने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मंजूरी मांगी है। राजीव मोदी को आईआईटी गुवाहाटी के बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मांगी गई अनुमति

राष्ट्रपति से उनके नाम पर भी अनुमति मांगी गई है।

फार्मा सेक्टर के पंकज रमनभाई पटेल को आईआईटी भुवनेश्वर के बोर्ड की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड, चेन्नई की चेयरमैन और सीईओ मल्लिका श्रीनिवासन को आईआईटी जोधपुर का बोर्ड प्रमुख नियुक्त किया जा सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मंत्रालय के इस कदम का मकसद ऐसे लोगों को सामने लाना है जो विशेषज्ञता तथा दृष्टिकोण प्रदान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें