शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने खराब सेहत के आधार पर विशेष सीबीआई अदालत में जमानत की अर्जी लगाई है।
अर्जी में कहा गया है कि इंद्राणी को लगातार चक्कर आ रहे हैं और पिछले चार महीने में वजन भी 18 किलो घट गया है।
17 पेज की जमानत अर्जी में कहा गया है कि इंद्राणी के दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो सकती है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है। वह तनावमुक्त वातावरण में रहना चाहती है।