हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने जेल में खुदकुशी की कोशिश की है। उसे सीने में दर्द की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर दो बजे जेजे अस्पताल लाया गया था, तब से देर रात तक वह बेहोशी की हालत में थी।
अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ तांत्या लहाने ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और अगले 24 घंटे काफी क्रिटिकल हैं। डॉ लहाने के अनुसार इंद्राणी ने आवश्यकता से अधिक गोलियां खाई हैं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने इंद्राणी के शरीर से जहरीले पदार्थ को निकाल दिया है।
फिर भी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। पेट की सफाई से जो भी निकला है, उसे फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अभी खतर से बाहर आने के लिए कम से कम 72 घंटे लगेंगे। डॉ लहाने के मुताबिक वो धीरे धीरे होश में आ रही हैं, मौखिक बातों का जवाब भी दे रही हैं।