फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वरना हम भी गली में फेंक देंगे भारतीयों को...'

Wed, 06 Nov 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया ने धमकी देते हुए कहा है कि यदि गोवा से नाइजीरियाई नागरिकों को निकाला गया तो वे भी अपने यहां भारतीयों को गली में फेंक देंगे।
विज्ञापन


नाइजीरियाई दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी जैकब नवाडाडिया ने कहा, 'करीब 50 हजार नाइजीरियाई भारत में हैं, लेकिन दस लाख भारतीय नाइजीरिया में रहते हैं। ऐसे में गोवा से उन्हें निकाला गया तो वे भी भारतीयों के साथ ऐसा ही सलूक करेंगे। यहां तक कि वे उन्हें गली में फेंक देंगे।'

साथ ही नाइजीरिया ने आधिकारिक रूप से भारत सरकार को अपने नागरिकों की सुरक्षा का उचित प्रबंध करने को कहा है।

भारतीय अधिकारियों ने पणजी और सटे इलाकों में उन नाइजीरियाई को निकालना शुरू कर दिया है, जिनकी वीजा अवधि खत्म हो गई थी।

इधर, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा, 'प्रदेश सरकार कुछ नाइजीरियाई के खिलाफ मामूली मुकदमे वापस लेने पर विचार कर रही है। हालांकि पुलिस वीजा मामले पर अपनी जांच रखेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पणजी में पिछले हफ्ते एक नाइजीरियाई की मौत हो गई थी। इस विरोध में करीब 200 नाइजीरियाई ने राष्ट्रीय राष्ट्रमार्ग को बंद कर दिया था। इस दौरान उनकी पुलिस और स्थानीय लोगों से भिड़ंत भी हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें