दुनिया भर में स्विस बैंकों की गोपनीयता के खिलाफ चले अभियान के बावजूद भारतीयों का 14,000 करोड़ रुपये वहां जमा है। पिछले साल की तुलना में इस रकम में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।
पिछले साल स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों की 1.2 स्विस फ्रांक की रकम जमा थी, जो अब बढ़ कर दो अरब स्विस फ्रांक से ज्यादा हो गई है।
स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंकिंग प्राधिकरण स्विस नेशनल बैंक की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल के दौरान भारतीयों की जमा रकम में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि अन्य विदेशी ग्राहकों की जमा रकम में कमी आई है।