फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न देखने में भारतीय महिलाएं विश्व में दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में पोर्न देखने के मामले में अब भारतीय महिलाएं भी बहुत तेजी से आगे निकल रही हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक भारत में ऑनलाइन पोर्न देखने वाली महिलाओं की कुल संख्या में भारतीय महिलाओं की संख्या 26 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 26 फीसदी था।
विज्ञापन


अमेरिकी वेबसाइट द डेली बीस्ट ने पोर्नहब के साथ मिलकर किए अध्ययन के बाद यह आंकड़े जारी किए हैं। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि महिलाएं लेस्बियन पोर्न महिलाओं में तेजी से पसंद किया जा रहा है। वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा पोर्न देख रही हैं। गौरतलब है पोर्नहब के दुनियाभर में 4 करोड़ से ज्यादा यूजर्स है। यह डाटा इसी की मदद से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

35 फीसदी महिला दर्शक फिलीपींस और ब्राजील से

दुनिया भर में अगर तुलना करें तो दुनिया भर में औसतन पोर्न देखने वालों में 24 फीसदी महिलाएं हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल आंकड़ें में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया में सबसे ज्यादा औसतन 35 फीसदी महिला दर्शक फिलीपींस और ब्राजील से आते हैं। इसके बाद भारत और अर्जेंटीना का नंबर आता है। दोनों ही देशों से करीब 30 फीसदी महिला दर्शक पोर्न देखने ऑनलाइन साइट पर आती हैं।

पूरी दुनिया में पोर्न देखने में महिलाएं ज्यादा समय इंटरनेट पर खर्च कर रही हैं। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पूरी दुनिया में महिलाएं 10 मिनट 10 सेकेंड पोर्न देखने में खर्च कर रही हैं। वहीं पुरूष उनकी तुलना में 9 मिनट 22 सेकेंड का समय पोर्न देखने में खर्च कर रहे हैं।

जापान में पोर्न देखने में पुरूषों और महिलाओं का प्रतिशत में काफी अंतर है। जापान से 83 फीसदी पुरूष और 17 फीसदी महिलाएं ही दर्शक के रूप में ऑनलाइन पोर्न देखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें