फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से रोशन होगी पहली यात्री ट्रेन शान-ए-पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौर ऊर्जा अपनाने के विजन पर रेलवे ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। रेलवे जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होने वाली देश की पहली यात्री ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन नई दिल्ली से अमृतसर तक चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस होगी।
विज्ञापन


उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में भी इसी तरह की ट्रेन रेलवे शुरू करेगा। यह ट्रेन चेन्नई से मदुरैई तक चलेगी। कोच की छतों पर सोलर पैनल लगेंगे और इनसे पैदा होने वाली बिजली से कोच में लगे पंखे और लाइटें जलेंगी।

रेलवे ने सौर ऊर्जा के जरिए कोच रोशन करने का प्रयोग बीते वर्ष दिल्ली से रेवाड़ी जाने वाली डेमू में किया था। इस ट्रेन के कुछ कोच में सोलर पैनल लगाए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

एसी कोचेज में सौर ऊर्जा प्लांट नहीं लगेंगे

अब सोलर पैनल से लैस होने वाली शान-ए-पंजाब पहली ट्रेन होगी। इस ट्रेन के 21 कोचेज में से 18 में सोलर पैनल लगेंगे। प्रत्येक कोच की छत पर साढ़े चार किलो वॉट की क्षमता वाला सोलर प्लांट लगेगा।

यह प्लांट ऐसा होगा जो कोच की छत से चिपका रहेगा। फिल्हाल रेलवे सौर ऊर्जा से पंखे और लाइटें ही चलाएगा। एसी कोचेज में सौर ऊर्जा प्लांट नहीं लगेंगे। इन कोचेज में यह प्लांट लगाने के लिए प्रयोग चल रहे हैं।

रेलवे ट्रेनों के संचालन के लिए प्रत्येक वर्ष आठ हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च करता है। इसी में कटौती के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें