फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बना रहा 200 किमी की रफ्तार से दौड़ने वाले कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश में जुटा रेल महकमा ऐसे आधुनिक कोच तैयार कर रहा है, जिनमें मेट्रो की तरह अपने आप खुलने और बंद होने वाले स्लाइडिंग डोर होंगे। ये डिब्बे 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए बनाए जा रहे हैं। इनमें कई और दूसरी विशेषताएं भी होंगी, जो इन्हें खास बनाएंगी।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली खेप में कपूरथला की रेल कोच फैक्टरी में चार हाई स्पीड कोच लगभग तैयार हैं। इनमें दो एसी चेयर कार और दो एक्जीक्यूटिव क्लास के डिब्बे हैं। रेलवे इसी महीने इन डिब्बों को सबके सामने लाएगा और मार्च से पहले ये पटरियों पर दौड़ने लगेंगे।

माना जा रहा है कि इन्हें राजधानी के लिए ही चलाया जाएगा। जहां सामान्य कोच को बनाने में 2.5 करोड़ रुपये की लागत आती है, वही इसके निर्माण में करीब 3.25 करोड़ रुपये लगे हैं। अधिकारी ने बताया कि ये कोच स्टील ब्रेक डिस्क, सिन्टर पैड और ऐसी ही दूसरी नवीनतम तकनीक से युक्त हैं। इनमें कोचों के बीच गलियारे में सुधार किया गया है। यहां पहले से अधिक जगह है, जिससे धूल, पानी और शोर को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

20 कोच का होना है निर्माण

इन कोच में सुंदरता के साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। हर यात्री के लिए इंफोटेंमेंट की सुविधा होगी तथा फायर और स्मोक डिटेक्शन अलार्म खतरे का संकेत देंगे।

ट्वॉयलेट इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि साफ रहें। इन डिब्बों को अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के सहयोग से तैयार किया गया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पिछले बजट में 20 हाई स्पीड कोच तैयार करने की घोषणा की थी। इनमें 14 एसी चेयर कार, तीन एक्जीक्यूटिव चेयर कार और तीन पावर कार कोच होंगे। दूसरी खेप के तहत 16 डिब्बे जून तक बनकर रेलवे को मिल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें