रेल मंत्रालय एक ऐसी योजना शुरू करने जा रहा है जो लागू हुई तो मुसाफिरों की बड़ी सिरदर्दी दूर हो जाएगी। मंत्रालय आल्टरनेट टिकट रिजर्वेशन सिस्टम योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत ई टिकट पर या फिर टिकट खिड़की पर बुकिंग के दौरान वेटिंग आती है तो आपके सामने कंफर्म यात्रा का विकल्प दिया जाएगा।
इस विकल्प के लिए हामी भरने पर यह रेलवे की जिम्मेदारी होगी कि आपको को किसी अन्य ट्रेन या फिर अन्य दिनों में सीट उपलब्ध होने पर कंफर्म टिकट प्रदान किया जाएगा।
मंत्रालय मोबाइल टिकट सुविधा का भी विस्तार करने जा रहा है। चेन्नई के बाद यह योजना जल्द ही मुंबई सबअरबन में शुरू की जाएगी और उसके बाद अगला लक्ष्य दिल्ली होगा। मंत्रालय इस सुविधा के लिए इसरो की भी सहायता लेने जा रहा है। इसरो के जरिए मंत्रालय को जीपीएस मैपिंग मिल गई तो इस योजना को देश भर में भी लागू किया जा सकता है।