फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ये दो वीडियो बना देंगे आपका दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजे नावेद को तो आपने सुना ही होगा। इन दिनों वे काफी चर्चा में हैं। उन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया है। उन्होंने बिलावल भुट्टो को जवाब दिया है।
विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे कश्मीर की एक-एक इंच जमीन भारत से छीन लेंगे।

इस पर आरजे नावेद ने अपने शो में अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक पाकिस्तानी नेता को फोन किया और कुछ बातें कीं। अंत में उन्होंने बिलावल के नाम संदेश भी दिया।

ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और आरजे नावेद की काफी तारीफ भी हो रही है। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पर लोग नावेद की पीठ ठोक रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो और जानिए क्या कहा था नावेद ने।
विज्ञापन


विज्ञापन

रेडियो ने बदल दी भिखारी की जिंदगी

रेड एफएम का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस वीडियो में दिखाया गया है एक शख्स को जिसकी तकदीर को रेडियो ने बदल दिया।

रेड एफएम में काम करने वाले एक प्रोड्यूसर ने एक भिखारी को ट्रेन में देखा जो माउथ ऑर्गन को बेहद शानदार तरीके से बजा रहा था।

वो तुरंत उसे अपने कार्यक्रम में लाना चाहता था लेकिन वह अगले दिन उन्हें नहीं मिला। कुछ दिन के बाद वह उसे मिला, स्टेशन के कोने में अकेले बैठा हुआ।

वो उसे अपने साथ स्टुडियो ले गया और उसके टैलेंट को लाइव कार्यक्रम में पेश किया। इसके तुरंत बाद स्टुडियो में बॉलिवुड से फोन आने लगे। एक बॉलिवुड प्रोड्यूसर ने मिस्टर बोस को अपनी फिल्म में काम देने की इच्छा जताई।

आप भी देखिए दिल छू लेने वाला ये वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें