फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्योते के बाद भारत ने दिया पाक को बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नवाज शरीफ को न्योता भेजे जाने के बाद भारत ने पाक पर आतंकवाद को शह देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नेहचल सिंधु ने कहा है कि पाक में अब भी सरकार के संरक्षण में पहले की तरह आतंकवाद पनप रहा है।

पहले द‌िया था न्योता

माना जा रहा है कि सिंधु ने ऐसा कह कर पाक को संकेत दिया है कि भले ही नई सरकार की प्राथमिकता उसके साथ बेहतर संबंध बनाने की है, मगर पाक प्रायोजित आतंकवाद भारत के लिए अब भी बड़ा मुद्दा है।

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को मोदी ने शरीफ सहित सभी सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण दिया था। मोदी के इस न्योते से नवाज सकते में हैं।

यही कारण है कि बुधवार को दिनभर मंथन के बाद भी शरीफ अंतिम फैसला नहीं कर पाए। वैसे कूटनीतिज्ञ विशेषज्ञों का मानना है कि न्योते पर ना कहना शरीफ के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

पाक में भारत के खिलाफ दुष्प्रचार जारी

उधर, सिंधु ने कहा है कि पाक सरकार आतंकवादियों की मदद कर रही है। पाक में भारत के खिलाफ दुष्प्रचार भी बदस्तूर जारी है। सिंधु की यह तीखी प्रतिक्रिया तब सामने आई है जब शरीफ को निमंत्रण पर देश में सवाल उठ रहे हैं।

इसलिए माना जा रहा है कि सिंधु ने ऐसा कह कर पाक को संदेश देने की कोशिश की है कि भारत पाक प्रायोजित आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें