फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर रोक

Wed, 11 Dec 2013 06:49 PM IST
एजेंसी/लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर विदेशी फिल्मों खासतौर से भारतीय सिनेमा, सीरियल एवं टीवी शो के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। लाहौर हाईकोर्ट के इस फैसले से भारतीय फिल्मों के प्रशंसक नाराज हैं।
विज्ञापन


जस्टिस खालिद महमूद खान ने मंगलवार को कहा कि भारतीय फिल्में एवं टीवी सीरियल मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार व्यवस्था के तहत ‘निगेटिव लिस्ट’ में शामिल हैं।

उन्होंने पाक सरकार और इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण को 12 दिसंबर को अगली सुनवाई के दौरान इस पर विस्तार से जवाब देने का निर्देश दिया।

विवादित टॉक शो के एंकर मुबाशिर लुकमैन द्वारा पिछले महीने दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह आदेश दिया। पूर्व फिल्म निर्माता लुकमैन भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने दलील दी थी कि भारतीय फिल्में और टीवी सीरियलों का प्रसारण पाकिस्तान के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने दावा किया था कि नियमों के तहत भारत में पूरी तरह शूट की गई और भारतीय द्वारा प्रायोजित फिल्मों का प्रसारण देश में नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


लुकमैन के वकील ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण ने जुर्माना लगाया पर विदेशी कार्यक्रमों का प्रसारण रोका नहीं जा सका। जज ने कहा कि भारतीय फिल्में निगेटिव लिस्ट में शामिल हैं इसलिए वैधानिक नियामक आदेश (एसआरओ) जारी कर इसे बदला नहीं जा सकता। इस लिस्ट में दर्ज सामानों का भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबार प्रतिबंधित रहता है।

दीवानगी का आलम
पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों एवं टीवी शो को लेकर लोगों में दीवानगी का आलम यह है कि अदालत के आदेश के बावजूद किसी भी चैनल ने विदेशी कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाई है। यहां भारतीय सीरियल भी खूब पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें