फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में रुकने वाले साहब की जाएगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से मंगलवार को जारी नए नियमों के मुताबिक विदेशी असाइंमेंट पर निर्धारित से अधिक समय तक रहने या बिना अनुमति अवैध तरीके से छुट्टी पर जाने के कारण किसी भी आईएएस या आईपीएस अधिकारी की नौकरी जा सकती है। सरकार ने ऐसे मामलों में दी जाने वाली छूट की अवधि घटा दी है।
विज्ञापन

 
ऐसा देखा जा रहा है कि विदेश में पोस्टिंग पूरा करने के बाद कुछ अधिकारी भारत में वापस रिपोर्ट नहीं करते। इनमें से कुछ विदेश में अपनी सेवा अवधि पूरा करने के बाद गलत तरीके से छुट्टी ले लेते हैं।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के एक अधिकारी के मुताबिक वर्तमान में ऐसे 10 आईएएस अधिकारी हैं जो अवैध तरीके से छुट्टी पर हैं और उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे मामलों में राज्य सरकारें कार्रवाई करने में विफल रहती हैं तो केंद्र सरकार अपने स्तर पर उनके खिलाफ ‘त्यागपत्र मान लेने’ की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में 10 आईएएस अधिकारी अवैध छुट्टी पर

नियम में कहा गया है कि अगर इसके बावजूद कोई आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के अधिकारी मंजूर छुट्टी अवधि के बाद भी अनुपस्थित रहता है तो एक माह की इंतजार अवधि रहेगी।

इसके बाद संबंधित राज्य सरकार कारण बताओ नोटिस जारी कर अधिकारी को अपना पक्ष रखने का मौका देगी। इसके बाद भी अगर अधिकारी ड्यूटी पर नहीं लौटता है तो उसके खिलाफ इस्तीफा मान लेने की कार्रवाई शुरू होगी और इस बारे में केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजकर उसे दो माह में क्रियान्वित करने को कहा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें