फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारतीय मछुआरे आए तो गोली मार देंगे'

Sat, 07 Mar 2015 08:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारतीय मछुआरों को लेकर जहरीला बयान दिया है। श्रीलंका के टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में विक्रमसिंघे ने कहा है कि अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंका की सीमा में घुसते हैं तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। उन्होंने कहा ऐसा करना बिल्कुल कानूनी होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह श्रीलंका दौरे पर जा रहे हैं ऐसे में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री का ऐसा बयान चौंकाने वाला है। वहीं दोनों देशों के बीच चल रहे रहे मछुवारों के विवाद पर बातचीत भी चल रही है।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कहा कि कोई मेरे घर की सुरक्षा तोड़ता है या घर में घुसता है तो मैं उसे गोली मार सकता हूं, और अगर वह मारा जाता है तो यह ठीक होगा क्योंकि कानून इसकी इजाजत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारी सीमा में न आएं भारतीय मछुआरे'

श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कहा कि यह हमारा जलक्षेत्र है और यहां जाफना के मछुवारों को ही मछली पकड़ने की इजाजत होनी चाहिए। लेकिन हमने अपने ही मछुवारों पर यहां मछली पकड़ने पर रोक लगा रखी है। 'भारतीय मछुआरे हमारी सीमा में क्यों आते हैं?'

उन्होंने कहा कि जाफना के मछुआरे इस मामले पर अतिशीघ्र समझौता चाहते हैं। भारत सरकार के साथ जो समझौता हो वह हमारे उत्तरी मछुआरों की जीविका की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

विक्रमसिंघे ने कहा कि भारतीय मछुआरों को गोली मारना मानवाधिकरों का उल्लंघन नहीं होगा। वे हमारे जलक्षेत्र में मछली पकड़ने क्यों आते हैं? उन्हें भारतीय सीमा में ही रहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें