श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारतीय मछुआरों को लेकर जहरीला बयान दिया है। श्रीलंका के टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में विक्रमसिंघे ने कहा है कि अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंका की सीमा में घुसते हैं तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। उन्होंने कहा ऐसा करना बिल्कुल कानूनी होगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह श्रीलंका दौरे पर जा रहे हैं ऐसे में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री का ऐसा बयान चौंकाने वाला है। वहीं दोनों देशों के बीच चल रहे रहे मछुवारों के विवाद पर बातचीत भी चल रही है।
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कहा कि कोई मेरे घर की सुरक्षा तोड़ता है या घर में घुसता है तो मैं उसे गोली मार सकता हूं, और अगर वह मारा जाता है तो यह ठीक होगा क्योंकि कानून इसकी इजाजत देता है।