राजस्थान की पश्चिमी सीमा पर स्थित वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 21 क्रैश हो गया। पायलट विमान से समय रहते निकलने में सफल रहा, वह सुरक्षित है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
बाड़मेर के महाबार गांव के नजदीक मिग गिरा, जिससे दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। विमान अपनी रूटीन उड़ान पर था। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।