फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवयानी की गिरफ्तारी पर फिर से विरोध जताएगा भारत

Tue, 17 Dec 2013 12:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी राजनयिक देवयानी खोबरगड़े की अपमानजनक गिरफ्तारी पर अमेरिका के ठंडे रुख से आहत भारत जल्द ही नए सिरे से अपना ऐतराज जताएगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इसे भारत का अपमान बताकर नई दिल्ली के अपने पुराने कड़े रुख पर कायम रहने का संकेत दिया है। विदेश मंत्रालय इस मामले में अमेरिका के अब तक सकारात्मक रुख न दिखाने से बुरी तरह आहत है।

उल्लेखनीय है कि डिप्लोमेट की अपमानजनक गिरफ्तारी से नाराज विदेश सचिव सुजाता सिंह ने भारत स्थित अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया था।

हालांकि भारत के कड़े रुख के बावजूद अमेरिका ने इसे सामान्य प्रशासनिक मामला बताते हुए इस घटना को ज्यादा अहमियत नहीं दी थी।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक चूंकि भारत के कड़े रुख के बावजूद भी अमेरिका का रुख सकारात्मक नहीं है। इसलिए जल्दी ही अमेरिका के समक्ष इस मामले में नए सिरे से ऐतराज जताया जाएगा।
विज्ञापन


उक्त सूत्र के अनुसार भारत की इस मामले में अब भी अमेरिका से सकारात्मक पहल की उम्मीद कायम है। अगर जल्द ऐसा नहीं हुआ तो भारत इस मामले में नए सिरे से अपना विरोध दर्ज कराएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को खुद विदेश मंत्री ने डिप्लोमेट की गिरफ्तारी को भारत का अपमान बताकर भारत के अपने पुराने स्टैंड पर कायम रहने का साफ संकेत दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें