फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना फेसबुक से 20 यूजर्स की जानकारी मांगती है सरकार

Thu, 29 Aug 2013 07:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार सोशल नेटविर्किंग साइट फेसबुक से रोजाना 18 से 20 यूजर्स की जानकारी मांगती है। फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां मांगने में भारत, अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


हाल ही में जारी फेसबुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने इस साल की पहली छमाही में 3245 यूजर्स और 4144 अकाउंट के बारे में जानकारियां मांगी हैं।

सोशल नेटविर्किंग साइट का कहना है कि भारत सरकार रोजाना 18 से 20 यूजर्स की जानकारियां मांगती है।

फेसबुक ने 'ग्लोबल गवर्नमेंट रिक्वेस्ट रिपोर्ट' नाम से यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की थी। रिपोर्ट में 2013 की पहली छमाही में 74 देशों द्वारा मांगे गए सरकारी अनुरोधों का ब्यौरा है।
विज्ञापन


भारतीय यूजर्स की जानकारियां साझा करने के संबंध में फेसबुक का कहना है कि उन्होंने केवल उन्हीं अकाउंट की जानकारी दी है, जो नियमों के मुताबिक उचित है।

फेसबुक के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भारत सरकार द्वारा मांगे गए 50 फीसदी यूजर्स के बारे में जानकारी साझा नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें