फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश्ा के आर्थिक हालात पर मनमोहन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 29 Aug 2013 05:15 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के आर्थिक हालात पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में गुरुवार को कहा कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि देश को मुश्किल आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके कई कारण हैं। मैं इससे इंकार नहीं करता कि कुछ घरेलू कारक इसके लिए जिम्मेदार हैं लेकिन अमेरिका के मौद्रिक रुख में परिवर्तन के कारण अंतरराष्ट्रीय कारक भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।

सीरिया में नए तनाव के कारण उत्पन्न हुईं कुछ समस्याएं भी हैं जो इस समय काफी गंभीर हैं और जिसका तेल की कीमतों पर निश्चित तौर पर असर पड़ा है। इसलिए हमें उन सभी अनिश्चितताओं पर गौर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा 'कल मुझे बयान देकर बेहद खुशी होगी। मुझे इस पर थोड़ा विचार करना होगा कि मुझे क्या कहना है, लेकिन कल बयान देकर मुझे खुशी होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें