फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK से 9000 करोड़ का निवेश लाएंगे मोदी, कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध को मजबूत बनाने के लिए कई अहम समझौतों पर दस्तखत होंगे। इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि भारत के साथ 9000 करोड़ रुपये का व्यापारिक समझौता किया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी के लंदन पहुंचने पर उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध और ज्यादा मजबूत करने के लिए कई बड़े व्यापारिक समझौते किए जाएंगे। इस बीच उन्होंने ने बताया कि दोनों देशों के बीच 1000 करोड़ रुपये के रुपया-नामित बांड से भी कारोबार किया जाएगा।

इन समझौतों के तहत इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत, ब्रिटेन से हॉक ट्रेनर जेट को खरीद सकता है। इस जेट का इस्तेमाल भारतीय वायु सेना अपने पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए करती है। इसके अलावा ब्रिटेन भी इस जेट का इस्तेमाल अपने पायलटों की ट्रेनिंग के लिए करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तेजी से बढ़ती आर्थिक शक्ति

इस समय भारत दुनिया का नौवां सबसे बड़ा आर्थिक शक्ति वाला देश है और जी-20 में शामिल देशों में की तुलना में सबसे ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके आर्थिक विस्तार की गति 7.4 है। वहीं ब्रिटेन का आर्थिक विस्तार की गति में दुनिया में पांचवे स्थान पर है।

ब्रिटेन का कारोबारी मंत्री फ्रांसिस माउडे ने भारत के साथ कुछ नए समझौतों का जिक्र करते हुए बताया कि भारत में वोडाफोन 1300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में 1200 करोड़ का निवेश किया जाएगा। साथ ही चंडीगढ़ में मशहूर किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल की एक शाखा भी खोली जाएगी।

ऐसे समय में जब पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है उसमें ब्रिटेन के साथ होने वाले अहम समझौते भारत की दृष्टिकोण से काफी अहम साबित हो सकते हैं। गौरतलब है ब्रिटेन भारत तीसरा सबसे बड़ा निवेशक देश है और वह भी चाहेगा की भारत में मौजूद संसाधनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें