जम्मू कश्मीर को भारत पाकिस्तान के बीच का विवादास्पद मामला बताने और कश्मीर को पाकिस्तान से जुदा न करने संबंधी पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ के बयान पर भारत ने विरोध जताया है।
भारत ने एक बार फिर से गुलाम कश्मीर सहित पूरे जम्मू-कश्मीर को देश का अभिन्न अंग करार दिया है।
उल्लेखनीय है कि भारत ने मंगलवार को गुलाम कश्मीर के गिलगित और बालटिस्तान में पाकिस्तान की ओर से चुनाव कराने की घोषणा का तीखा विरोध किया था। भारत ने कहा था कि इन इलाकों में चुनाव की घोषणा करके पाकिस्तसान वहां जबरन और अवैध कब्जे पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है।