फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाएं लिव इन रिलेशन में, सुर्खियों में भारत का पहला लेस्बियन एड

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में बना पहला लेस्बियन विज्ञापन लोगों के बीच जगह बना रहा है। ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस एड की बात करें तो इसमें एक लेस्बियन युगल को अपने माता-पिता से मिलने की तैयारी करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


इस ऑनलाइन वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दो महिलाएं लिव इन रिलेशन में रह रही है। उनके बीच हुई दिनभर की बातचीत, ड्रेसिंग स्टाइल और हाव-भाव के जरिए उनके बीच के प्यार को दिखाने की कोशिश की गई है।

'द विजिट' शीर्षक से बनाया गया ये विज्ञापन एक फैशन पोर्टल का है, जिसमें एथनिक कपड़ों का कलेक्शन दिखाया गया है। यू-ट्यूब पर इस एड को पिछले 10 दिनों में 2 लाख हिट्स मिले हैं।
विज्ञापन

फैशन पोर्टल का है ये विज्ञापन

इस फिल्म को बनाने वाले हेक्टिक कांटेट प्रॉडक्शन हाउस के को-पार्टनर अविशेक घोष के मुताबिक, हमने गे लोगों के साथ जुड़ी सोच से अलग हटकर इसे बनाने की कोशिश की है। इसमें कोई भी महिला न तो ज्यादा महिला लग रही है और न ही ज्यादा पुरूष। हमने इस विज्ञापन में एक वास्तविक अहसास को दिखाने की कोशिश की है जैसा कि सामान्य युगल अपने माता-पिता से मिलने के लिए डरा रहता है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट ऐड एजेंसी ऑग्लिवी ऐंड माथेर बैंगलोर की ओर से तैयार किया गया है।

इस ऐड को प्रमोट करने वाली मिंट्रा फैशन के वीपी (मार्केटिंग) मनीष अग्रवाल ने बताया कि विज्ञापन को फेसबुक, यूट्यूब आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक 3 मिलियन लोगों ने देखा है।
विज्ञापन

देखिए, क्या है इस खास विज्ञापन में?

एलजीबीटी अधिकारों के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ता अशोक राव कवि ने कहा कि ये एक बोल्ड कदम है। पूरी दुनिया में लेस्बियन चर्चा में हैं। वो शादी कर रहे हैं और अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

उनके मुताबिक समाज भी जिस तरह से इस विज्ञापन को पसंद कर रहा है उससे लगता है कि वह भी एक ही जैसे युगलों की खुशी को स्वीकार कर रहे हैं।

विज्ञापन जगत से जुड़े केवी श्रीधर ने बताया कि इस ट्रेंड की शुरूआत पिछले साल हुई। जब फास्ट्रैक के एक विज्ञापन में समलैंगिकता की ओर इशारा किया गया था। वहीं तनिष्क ने अपने एक विज्ञापन में पुनर्विवाह को दिखाया था।

श्रीधर के मुताबिक भारत में जिस तरह से इस विज्ञापन को पसंद किया जा रहा है वह वाकई प्रशंसनीय है।

देखिए, ये विज्ञापन:

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें