फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा ने सुरक्षा परिषद में सुधार पर रखा भारत का पक्ष

Mon, 31 Aug 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर अपनी उम्मीदों से महासभा के अध्यक्ष डेनमार्क के मोजेंस लाइकेटोफ्ट को अवगत करा दिया है। मोजेंस संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक 70वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस दौरान सुषमा ने उन्हें अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। संरा महासभा का 70वां सत्र 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें कई अहम मुद्दों पर बात होने की उम्मीद है, जिसमें सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा लागू करना, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार, संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अभियान और जलवायु परिवर्तन का मुद्दा शामिल है।

सुषमा के न्योते पर मोजेंस दो दिन के दौरे पर भारत आए हैं। उन्होंने विदेश मंत्री को महासभा के 70वें सत्र में अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने का थीम ‘संयुक्त राष्ट्र के 70वें वर्ष में काम करने की एक नई प्रतिबद्धता होगा।’
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, सुषमा ने मोजेंस की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर होने वाली वार्ता में ठोस अग्रिम पड़ाव हासिल करने के क्रम में भारत की उम्मीदों से उन्हें अवगत करा दिया है। दोनों नेताओं में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन को अंतिम रूप देने पर भी बात हुई है।

मोजेंस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का कार्यक्रम है। मोदी संयुक्त राष्ट्र की महासभा में हिस्सा लेने न्यूयार्क जा रहे हैं। मोजेंस 15 जून को सर्वसम्मति से संरा महासभा के 70वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह डेनमार्क की संसद के स्पीकर रहे हैं। वह वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें