पठानकोट हमले के बाद भारत-पाक के बीच वार्ता को लेकर चल रही अनिश्चितता पर पाकिस्तान ने कहा है कि आगामी 15 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव स्तर की बातचीत 15 जनवरी को होगी। पीटीआई की खबर के मुताबिक पठानकोट हमले के बाद विदेश सचिव स्तर की बातचीत पर पहली बार पाकिस्तान ने यह बात कही है।
पाककिस्तान के विदेश मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने संसद में यह बयान दिया है। अजीज ने कहा है कि दोनों विदेश सचिव हाल ही में तय किए गए 'कॉम्प्रिहेंसिव बायलेटरल डायलॉग' के तहत होने वाली बैठकों के लिए समय तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद और दूसरे मुद्दों के अलावा कश्मीर मसला भी इस बातचीत का हिस्सा होगा। अजीज ने पाक संसद में यह बात पाकिस्तान की तहरीके इंसाफ पार्टी की शीरीन मजारी के सवाल पर कही।