फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल पीएम होते तो देश की बात कुछ और होती: मोदी

Sat, 18 May 2013 08:24 PM IST
भरुच/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बनते तो देश कृषि क्षेत्र में इस कदर पीछे नहीं होता।
विज्ञापन


मोदी ने देश की कृषि व्यवस्था पर दुख भी व्यक्त किया है। मोदी शनिवार को कृषि महोत्सव में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अगर खेदुत पुत्र यानी किसान के बेटे सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री बनते तो कृषि में हम नहीं पिछड़ते।

हमने इस क्षेत्र में कुछ गलत रास्ते चुने। कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए मोदी ने कहा कि भारत आज एक कृषि प्रधान देश के रूप में अपनी पहचान खो रहा है।

मोदी ने कहा कि अगर हमें अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार करना है, अपने युवाओं को रोजगार दिलाना है और अपने गांवों को मजबूत करना है तो हमें अपनी कृषि व्यवस्था को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि में तरक्की होगी तो गांवों में अपने आप विकास होगा। आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके ही हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते हैं।

तकनीक को कृषि क्षेत्र में लागू करना ही आज की अहम जरूरत है। हमारी जमीन नहीं बढ़ने वाली बल्कि हमें अपनी उत्पादकता को ही बढ़ाना होगा।

मोदी ने कहा कि ग्रीनहाउस फार्मिंग, टेंट हाउस और पॉलीहाउस फार्मिंग का उपयोग किसानों को करना होगा। गुजरात में कृषि की विकास दर आज दस फीसदी से ज्यादा है।

यह कृषि विकास के हमारे राष्ट्रीय औसत से लगभग तीन गुना है। गुजरात शुरुआत में कृषि में पिछड़ा था। लेकिन हमारे किसानों ने अब गुजरात को आगे कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें