चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में एक बार फिर घुसपैठ करने की खबरों के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसी घटनाएं सीमा के बारे में दोनों देशों के नजरिए में अंतर के कारण होती है और दोनों देश के नेता इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में जम्मू और कश्मीर के लद्दाख सेक्टर में चीनी सेना की दो बार घुसपैठ करने की कोशिश पर अपनी प्रतिक्रिया में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें कहीं।