फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा को घेरने में जुटी मोदी सरकार, भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को घेरना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग ने वाड्रा की कंपनी स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी को नोटिस जारी कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग के नोटिस में वाड्रा की कंपनी से 2005-06 से लेकर अब तक की अचल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की जानकारी मांगी गई है।

कांग्रेस ने नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि वाड्रा के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है, जबकि भाजपा ने इसे स्वाभाविक प्रशासनिक प्रक्रिया करार दिया है।

एक न्यूज चैनल की खबर में कहा गया है कि दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के साथ जमीन सौदा और कॉमर्शियल लाइसेंस की खरीद की वजह से चर्चा में आई स्काइलाइट हॉस्पेटिलिटी से आयकर विभाग ने 22 सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


इनमें स्काइलाइट के डीएलएफ से हुए सौदे और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से उसके जुड़ाव के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा कंपनी से कॉमर्शियल कॉलोनी बसाने के लिए हासिल किए गए लाइसेंस की लागत के बारे में पूछा गया है।

कांग्रेस ने बताया बदले की कार्रवाई

वाड्रा की कंपनी की हरियाणा के मानेसर में 3.53 एकड़ और राजस्थान के बीकानेर में 470 एकड़ जमीन है। खबरों के मुताबिक वाड्रा की कंपनी को एक सप्ताह पहले नोटिस भेजा गया था।

वाड्रा की कंपनी को भेजे गए इस नोटिस के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा है कि यह राजनीतिक दुश्मनी निकालने की कोशिश है।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करने के लिए सरकारी विभागों के दुरुपयोग में यकीन रखती है। वहीं प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा के साथ मीडिया को भी आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि जब भी कंपनी को कोई नोटिस जारी होता है तो मीडिया शोर मचाना शुरू कर देता है। हर कोई सवाल उठाने लगता है, जबकि इस तरह के नोटिस कंपनियों को मिलते रहते हैं।

वाड्रा की कंपनी के खिलाफ जारी नोटिस पर भाजपा ने कहा कि जहां भी कंपनियों को बहुत ज्यादा मुनाफा होता दिखता है वहां इस तरह के नोटिस भेजे जाते हैं। यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।
विज्ञापन

22 सवालों के जरिये मांगी गई जानकारी

भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि आयकर अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध सौदे की जानकारी हासिल करने का अधिकार है। रॉबर्ट वाड्रा के सामने अपना पक्ष रखने का यह अच्छा मौका है।

वाड्रा की कंपनी से मांगी गई जानकारी
डीएलएफ और डीएलएफ यूनिवर्सल से लिए गए कर्ज का ब्योरा
मानेसर में जमीन खरीदने में इस्तेमाल पैसे का स्त्रोत
कृषि भूमि बेच कर हासिल किए मुनाफे का ब्योरा
स्काइलाइट के निदेशकों की संपत्ति की जानकारी
स्काइलाइट से संबंधित पक्षों का ब्योरा
स्काइलाइट की सहयोगी कंपनियों की जानकारी

जमीन का मामला
वाड्रा की कंपनी की हरियाणा के मानेसर में 3.53 एकड़ और राजस्थान के बीकानेर में 470 एकड़ जमीन है।

वाड्रा के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। मोदी सरकार राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सरकारी विभाग का दुरुपयोग करती है।- कांग्रेस

यह सामान्य प्रशासनिक कदम है। जहां भी कंपनियां भारी मुनाफा कमाती हैं, वहां टैक्स विभाग के ऐसे नोटिस आते ही हैं।- भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें