पागल कुत्ते ने सोमवार को महिला थाना और इसके आसपास के क्षेत्र में जम कर कहर बरपाया। इस दौरान उसने पुलिस कर्मी समेत सात महिलाओं को काटा।
इससे वहां दहशत का माहौल रहा। कुत्ता को पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बताया गया कि दोपहर एक बजे एक कुत्ता महिला थाने के अंदर घुस आया और उसने मेडिकल परीक्षण के लिए आई एक किशोरी को काट लिया।
उसकी चीख पुकार सुनकर थाने पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी वहां पहुंची और उन्होंने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया तो वह और हमलावर हो गया। हालांकि, जैसे - तैसे कुत्ते को तब वहां से भगा दिया गया।