कोलकता में हुए शारदा चिंट फंड घोटाले मामले में जांच के दायरे में आए असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) ने शंकर बरूआ ने बुधवार को अपने घर पर मृत पाए गए हैं।
असम ट्रिब्यून के मुताबिक शंकर बरूआ की लाश उनके घर से बरामद की गई। गौरतलब है कि शारदा चिट फंड मामले में कुछ दिन पूर्व ही बरूआ से सीबीआई ने पूछताछ की थी।
असम पुलिस के मुताबिक शंकर बरूआ ने अपने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। बरुआ के घर में 90 साल की उनकी मां मौजूद थीं। रिटायर पुलिस ऑफिसर बरुआ बुधवार को ही चार दिनों के बाद अस्पताल से घर लौटे थे।
बरुआ परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह सीबीआई पूछताछ को अपमान की तरह ले रहे थे। इस पूरे मामले को वह सहीं से संभाल नहीं पा रहे थे।
गौरतलब है कि सीबीआई ने इनके घर समेत असम और बंगाल में 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें असम के दो पूर्व मंत्री भी शामिल थे। बरुआ के बैंक अकाउंट्स की भी सीबीआई जांच कर रही थी।
इस मामले में सीबीआई अब तक 48 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इससे पहले इसी महीने पुलिस ने बंगाल के पूर्व डीजीपी रजत मजूमदार को अरेस्ट किया था।