एशिया प्रशांत में अमीर और गरीब के बीच खाई लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं भारत, चीन और इंडोनेशिया जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में आय असमानता भी बढ़ी है।
इसका खुलासा एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक आयोग की रिपोर्ट से हुआ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि असमानता इस क्षेत्र के लिए प्रमुख सामाजिक-आर्थिक चुनौती है। राष्ट्रीय स्तर पर, मौजूदा दशक में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में आय समानता बढ़ी है। समुदायों के भीतर और समाज के बाहर आय की खाई चौड़ी हो रही है।