फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के मुस्लिम महिला कॉलेज में जींस-टॉप पर रोक

Mon, 29 Jun 2015 01:18 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी केरल के एक मुस्लिम महिला कॉलेज ने छात्राओं के जींस, टॉप और लेगिंग पहनने पर रोक लगा दी है। कॉलेज ने फैसला किया है कि इस सत्र से छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा, जिसके तहत मुस्लिम छात्राएं नकाब पहन सकती हैं।
विज्ञापन


कोझिकोड के नडक्कवू में मुस्लिम एजूकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित महिला कॉलेज में आठ जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र से प्रथम वर्ष की छात्राओं पर ड्रेस कोड लागू हो जाएगा।

नए ड्रेस कोड के मुताबिक वे सलवार, चूड़ीदार और ओवरकोट पहनेंगी। मुस्लिम छात्राएं माफ्ता या हिजाब पहन सकेंगी। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. बी. सीतालक्ष्मी ने इस संबंध में यह जानकरी दी कि यह निर्णय कुछ छात्राओं की वजह से लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अभिभावक समर्थन में!

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लड़किया बहुत ज्यादा चुस्त चुस्त जींस, शार्ट टाप्स और लेगिंग पहनकर पहन कर आती है जिसके मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।

वरिष्ठ छात्राओं पर यह लागू नहीं किया गया है लेकिन इससे मिलती-जुलती पोशाक पहननी होगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि 50 फीसदी अभिभावक इसके समर्थन में हैं। उन्होंने कहा 40 फीसदी गरीब परिवार के अभिभावकों ने कॉलेज के फैसले की सराहना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें