फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरबान रहेगा मानसून, जमकर होगी बारिश

Fri, 19 Apr 2013 02:10 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे के जबरदस्त संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र समेत देशभर के लोगों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन


इस साल बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने की उम्मीद जताई है।

खुद कृषि मंत्री शरद पवार ने इसकी बृहस्पतिवार को जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि मौसम विभाग सटीक पूर्वानुमान पेश करने के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करेगा।

मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पवार ने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान बताने वाले सभी चार मॉडल बताते हैं कि इस बार देश में मानसून सामान्य रहेगा।
विज्ञापन


अच्छी बारिश कृषि और देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है। मौसम विभाग के प्रमुख एलएस राठौर ने बताया कि जून से सितंबर के बीच मानसूनी गतिविधि पर पूर्वानुमान 26 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

बुधवार को निजी फर्म स्काईमेट ने भी मानसून के बेहतर रहने की उम्मीद जाहिर की थी। पिछले साल महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश नहीं हुई थी।
विज्ञापन


खासतौर पर महाराष्ट्र इस बार भयंकर सूखे का सामना कर रहा है। देश में कृषि अब भी काफी हद तक मानसूनी बारिश पर निर्भर है। कृषि क्षेत्र का देश की जीडीपी में 15 फीसदी योगदान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें