फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएम ने दिल्ली में मुंबई जैसे हमले की धमकी दी

Tue, 22 Jan 2013 01:16 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पुलिस आयुक्त नीरज कुमार को इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) की ओर से भेजे गए धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप मच गया है। ई-मेल दिल्ली के होटल की तीन अलग-अलग शाखाओं को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली के होटल में मुंबई जैसा हमला कर सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ई-मेल पश्चिम बंगाल से आया है इसलिए पुलिस की एक टीम कोलकाता के लिए रवाना हो गई है। खास बात यह है कि ई-मेल के साथ एक युवक का फोटो भी भेजा गया है।

ई-मेल मिलते ही खुफिया एजेंसियों, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व दक्षिण जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री और होटल की सुरक्षा को सतर्क कर दिया गया है। मेल में कहा गया है, ‘मुंबई की तरह होटल का कोई अस्तित्व नहीं रहने देंगे। तुम्हारी सरकार कुछ नहीं कर पाएगी और हमारे सामने घुटने टेक देगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें