मैगसायसाय अवार्डी डॉ. संदीप पांडेय के समर्थन में अब आईआईटी बीएचयू के छात्र भी उतर आए हैं। छात्रों ने गुरुवार को कैंपस के लिंबडी चौराहे पर संदीप पांडेय के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
छात्रों का कहना था कि संस्थान प्रशासन की तरफ से उन पर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। हमारी मांग है कि संस्थान में उनकी वापसी हो।
अभियान में करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ आम जनता ने भी हस्ताक्षर किया। हालांकि कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के सुरक्षाकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को वहां से हटा दिया।