फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रा 2016: आ गई आवेदन शुरू होने की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकद्दस सफर हजयात्रा 2016 के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आगामी 14 जनवरी से हज आवेदन के लिए फार्म वितरित होगा।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी से आठ फरवरी तक चलेगी। बता दें कि हजयात्रा की प्रस्तावित उड़ानें अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी।

इस्लाम के पांचवें रुक्न यानी हजयात्रा 2016 के लिए हज कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हज कमेटी की ओर से हजयात्रा 2016 के लिए आवेदन की प्रक्रिया इसी महीने से शुरू हो रही है। 14 जनवरी से हज फार्म का वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन

यहां मिलेंगे आवेदन के फॉर्म

ये फार्म हज कमेटी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा पूर्वांचल हज सेवा समिति के कार्यालय से भी ये फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।

आवेदन फार्म आठ फरवरी तक मिलेंगे। आवेदन के बाद 15 से 23 मार्च के बीच कुर्रा (लॉटरी) से आवेदकों का चयन किया जाएगा। लॉटरी के जरिए जिन खुशनसीबों का चयन होगा, उन्हें आठ अप्रैल तक हज शुल्क जमा करना होगा।

वहीं 16 अप्रैल तक उन्हें हज कमेटी कार्यालय में अपने पासपोर्ट जमा करने होंगे। छह मई तक वेटिंग लिस्ट के हजयात्रियों की सूची भी कन्फर्म हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें