प्रतापगढ़ के जिन दो भाईयों को आईआईटी में एडमिशन दिलाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय आगे आएं हैं उन्होंने अब यह ठान लिया है कि वे गांव के 10 बच्चों की शिक्षा दीक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
राजू और बृजेश उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमीशन दिलाने के लिए उनकी तैयारी कराएंगे, ताकि वे बच्चों की किस्मत बदल सकें।
राजू और बृजेश सरोज के पिता धर्मराज के पास अपने मेधावी बच्चों का एडमिशन कराने के लिए पैसे नहीं थे। ये बात सामने आने के बाद इस परिवार की मदद के लिए हर वर्ग से लोग आगे आए थे।