फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT-BHU के छात्रों ने बनाई 300 सीसी की स्पोर्ट्स कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेगिस्तान हो या कोई उबड़-खाबड़ रास्ता, आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने एक ऐसी स्पोर्ट्स कार तैयार की है जो हर तरह के रास्ते पर आसानी से दौड़ सकती है। इसका सस्पेंशन इस तरह बनाया गया है कि दुर्गम रास्तों पर भी उसे आसानी से ले जाया जा सके।
विज्ञापन


चेसिस से लेकर इंजन तक की पूरी बनावट में स्वदेशी तकनीक अपनाई गई है। इसी महीने इंदौर में आयोजित होने वाली कार रेस प्रतियोगिता में बीएचयू के छात्र इस कार के साथ शामिल होंगे। 300 सीसी क्षमता की इस स्पोर्ट्स कार को तैयार किया है भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बीएचयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने।

शनिवार को इस कार का उद्घाटन आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर राजीव संगल ने किया। इसके बाद जब यह कार संस्थान परिसर में निकली तो उसे देखने के लिए छात्र-छात्राओं का तांता लग गया।
विज्ञापन

 
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एके अग्रवाल और आरआर साहू के निर्देशन में 21 छात्रों की टीम ने इस कार को तैयार किया। इसके 80 प्रतिशत से अधिक पार्ट्स छात्रों ने खुद डिजाइन की है।
विज्ञापन

हल्की होने के साथ ही तेल की कम खपत

कार तैयार करने वाली टीम में आर्यन डीसी, कुणाल कुंडू, निशांत, निखिल ठाकुर, एस मित्तल, खेतान बेगू, आशीष रूंगटा, शुभ अग्निहोत्री, सृष्टि शुक्ला, अरिहंत जैन, निखिल ढाका, तन्मय पॉल, आदित्य जैन, ए अग्रवाल, श्रेयांस शाह, रजत गुजराती, आशीष, मोहित केडिया, अभिनय, सलिल, विशाल और विभोर शामिल थे।

खासियतें
300 सीसी क्षमता
190 किलो वजन
25 किलोमीटर प्रतिलीटर माइलेज
55 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड
3.50 लाख रुपये खर्च हुए इसे बनाने में

उपयोगिता-पेट्रोल इंजन वाली यह कार हल्की होने के साथ ही तेल की कम खपत होगी। हर तरह के सतह पर इसे चलाया जा सकता है। बॉर्डर के दुर्गम क्षेत्रों में सेना की पेट्रोलिंग यह कार बेहद काम आ सकती है। दुर्गम क्षेत्रों के किसानों, जिनके यहां ट्रैक्टर तक नहीं आ-जा पाते, उनके लिए भी यह कारगर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें