फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में करना है सफर, तो जरूर नोट कर लें ये मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा के लिए इलाहाबाद अनुभाग की रेलवे पुलिस ने ‘रक्षक’ नामक योजना लागू की है। इसके तहत इलाहाबाद अनुभाग में 20 ट्रेनों में चलने वाले रेलवे पुलिस के एस्कार्ट दस्ते को सीयूजी मोबाइल नंबर से लैस किया जा रहा है। इन मोबाइल नंबरों का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि ट्रेनों जरूरत के वक्त लोग एस्कार्ट दस्ते के मोबाइल नंबर पर फोनकर फौरन मदद हासिल कर सकें।
विज्ञापन


अधिकारियों को उम्मीद है कि रक्षक स्कीम के लागू होने पर ट्रेनों में यात्री किसी घटना के वक्त फौरन सूचना देंगे तो अपराध की रोकथाम भी आसानी से की जा सकेगी। एसपी रेलवे इलाहाबाद आरके भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को ‘रक्षक’ स्कीम लांच की। उन्होंने बताया कि जीआरपी इलाहाबाद अनुभाग से 20 प्रमुख ट्रेनों में चलने वाले जीआरपी के सुरक्षा दस्ते को एक-एक सीयूजी सिम दिया जा रहा है। एस्कार्ट के किसी एक दरोगा या सिपाही को यह सिम थाने से मिलेगा।

20 ट्रेनों में एस्कार्ट दस्ते के इन सीयूजी मोबाइल नंबर

20 ट्रेनों में एस्कार्ट दस्ते के इन सीयूजी मोबाइल नंबरों के बारे में पोस्टर, बोर्ड आदि के जरिए प्रचार किया जा रहा है ताकि ट्रेनों में बैठने वाले यात्रियों को उस ट्रेन के एस्कार्ट दस्ते के पास मौजूद मोबाइल नंबर की जानकारी रहे।

एस्कार्ट दस्ते के मोबाइल नंबर की जानकारी रहने पर कोई भी यात्री ट्रेन में किसी घटना के बारे में फौरन सूचना देगी तो रेलवे पुलिस मिनटों में सहायता के लिए उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में अपराध की रोकथाम भी होगी। एसपी रेलवे आरके भारद्वाज ने बताया कि इस सीयूजी सिम को लेकर चलने वाले एस्कार्ट दस्ते के लोग ड्यूटी पूरी किए बिना बीच रास्ते में ट्रेन से उतरकर नहीं जा सकेंगे।

हर 15 मिनट में इस सिम की लोकेशन लॉक होती रहेगी। अगर इस सीयूजी सिम को लेकर किसी जीआरपी एस्कार्ट दस्ते को दिल्ली तक जाना है तो वह बीच में कहीं उतरेगा तो उसकी करतूत पकड़ी जाएगी।

एक फायदा यह भी होगा कि इन नंबरों के बारे में ट्रेनों में चलने वाले टीटीई, गार्ड, ड्राइवर और आरपीएफ के दस्ते को भी जानकारी रहेगी और वे भी जरूरत पर जीआरपी एस्कार्ट दस्ते से संपर्क कर सकेंगे। एसपी रेलवे ने बताया कि इलाहाबाद अनुभाग की इस स्कीम की सफलता के बाद अन्य अनुभागों में भी इसे लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये रहे मोबाइल नंबर

ट्रेन नाम-------कहां से------- कहां तक-------मोबाइल नंबर
प्रयागराज एक्सप्रेस------- इलाहाबाद-------नई दिल्ली-------7570009254
प्रयागराज एक्सप्रेस-------नई दिल्ली--------इलाहाबाद-------7570009255
शताब्दी एक्सप्रेस-------कानपुर-------नई दिल्ली-------7570009251
श्रमशक्ति एक्सप्रेस-------कानपुर-------नई दिल्ली-------7570009252
फरक्का एक्सप्रेस-------कानपुर-------नई दिल्ली-------7570009253
पुणे-पटना एक्स.-------इलाहाबाद-------मुगलसराय-------7570009256
त्रिवेणी एक्सप्रेस-------सिंगरौली-------इलाहाबाद-------7570009257
पुरुषोत्तम एक्स. -------मिर्जापुर-------नई दिल्ली-------7570009258
पुरुषोत्तम एक्स -------नई दिल्ली-------मिर्जापुर-------7570009259
मूरी एक्सप्रेस-------रेणुकूट-------मिर्जापुर-------7570009260
शिवगंगा एक्स-------वाराणसी-------नई दिल्ली-------7570009261
शिवगंगा एक्स-------नई दिल्ली-------वाराणसी-------7570009262
मरूधर एक्स.-------वाराणसी-------लखनऊ-------7570009263
ताप्तीगंगा एक्स -------सतना-------वाराणसी-------7570009264
विक्रमशिला एक्स-------मुगलसराय-------आनंदबिहार-------7570009265
विक्रमशिला एक्स-------आनंदबिहार-------मुगलसराय-------7570009266
संपूर्णक्रांति एक्स.-------मुगलसराय-------नई दिल्ली    7570009267
संपूर्णक्रांति एक्स.-------नई दिल्ली-------मुगलसराय     757009268
गोहाटी-लोकमान्य-------मुगलसराय -------सतना-------7570009269
किसान एक्सप्रेस-------मुगलसराय-------शाहगंज-------7570009270
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें