पूर्व सांसद और राम जन्म भूमि न्यास के सदस्य डॉ. राम विलास वेदांती का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल अगर सक्रिय राजनीति में पहले आ गए तो निश्चित ही मोदी की जगह देश के पीएम वे ही बनते।
अशोक सिंहल की अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार को इलाहाबाद पहुंचे डॉ. वेदांती ने कहा कि अशोक सिंहल ने कभी भी राजनीति में आने की इच्छा जाहिर नहीं की। वे राजनीति में आना भी नहीं चाहते थे।
इस साल जून माह में उन्होंने कहा था कि लगता है कि अयोध्या में मै अपने जीते जी राममंदिर का निर्माण होता हुआ नहीं देख सकूंगा।