फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द न हुई होती NSA वार्ता तो गीता होती अपने घर!

Wed, 02 Sep 2015 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर बीते 23 अगस्त की देर रात पाकिस्तान की ओर से NSA स्तरीय भारत पाक वार्ता रद्द न की गई होती तो बीते 15 सालों से पाकिस्तान में रह रही मूकबधिर लड़की गीता आज अपने घर में होती।
विज्ञापन


पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ''हमने सद्भावना के रूप में अपने NSA सरताज अजीज के साथ गीता को भेजने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारत की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।’’

पाकिस्तान ने अपने NSA सरताज अजीज के साथ गीता को एक विशेष विमान से भेजने का प्रस्ताव भारत को दिया था।
विज्ञापन

इसलिए रद्द हुई वार्ता

बताते चलें कि बीते 24 अगस्त को भारत और पाक के बीच NSA स्तरीय वार्ता होनी थी, जहां पाक की ओर से सरताज अजीज इस वार्ता में होते वहीं भारत की ओर से अजीत डोभाल शामिल होते।

लेकिन पाक की ओर से सरताज अजीज के इस्लामाबाद से रवानगी से कुछ देर पहले ही यह वार्ता रद्द कर दी गई थी, क्योंकि भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उसे केवल आतंकवाद पर चर्चा करनी है।

जबकि पाक चाहता था कि वो कश्मीर पर भी चर्चा करे और अलगाववादियों के साथ भी बैठक करे, जिसे भारत ने सिरे से नकार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें