फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सत्ता में आई तो खत्म होगा भ्रष्टाचार: वीरभद्र

Sat, 03 Nov 2012 06:33 PM IST
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों से बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में एक-एक मत का महत्वपूर्ण स्थान है और सभी को अपनी सूझ-बूझ और सही ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसी से किसी भी देश और राज्य में लोकप्रिय सरकार का गठन होता है।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा के शासनकाल में जो भ्रष्टाचार फैला, उसे कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही जड़ से उखाड़ फेंकेगी। वह राज्य के लोगों के सदैव आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें प्रदेश का पांच बार मुख्यमंत्री बनाया। उनका हमेशा यही प्रयास रहा है कि राज्य में समान विकास हो और प्रदेशवासी हमेशा खुशहाल रहें।

यह भी सत्य है कि प्रदेश के लोगों के स्नेह और प्यार की वजह से ही उन्हें विरोधियों के रचे जा रहे षड्यंत्रों से लड़ने की शक्ति मिली है। जिस प्रकार भाजपा के इस शासनकाल में राज्य की भोली-भाली जनता के हितों के साथ खिलवाड़ हुआ है और राज्य की बहुमूल्य भूमि और अन्य संपदा को बाहरी लोगों को बेचा गया है, उससे पूरा प्रदेश आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें