फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनावः हॉट सीटों पर सबकी नजरें

Sat, 03 Nov 2012 06:29 PM IST
शिमला/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में रविवार को मतदान के दिन लगभग दर्जनों हॉट सीटों पर सबकी नजरें गड़ी हुई हैं। हॉट यानी ऐसी सीटें, जिन पर या तो प्रदेश के बड़े नेता चुनाव लड़ रहे हैं अथवा रोचक मुकाबला बना हुआ है। हालांकि, कई विस सीटों पर बड़े नेताओं के समक्ष कोई बड़ी चुनौती भी नहीं है, बावजूद इन पर सबकी निगाहें हैं।
विज्ञापन


शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह प्रत्याशी हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी बीडीसी चेयरमैन ईश्वर रोहाल सहित कुछ अन्य भी मैदान में हैं। वीरभद्र सिंह के राजनीतिक कद को देखते हुए उनके समक्ष कोई बड़ी चुनौती नजर नहीं आती।
हमीरपुर में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ कांग्रेस से स्व. जगदेव ठाकुर के पुत्र नरेंद्र ठाकुर मैदान में हैं। सात उम्मीदवारों से मुख्य मुकाबला इन दोनों में ही है।
विज्ञापन


बिलासपुर सदर में भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का मुकाबला कांग्रेस के बंबर ठाकुर से है। यहां कांग्रेस टिकट न मिलने पर जितेंद्र चंदेल मुकाबले को तिकोना बना रहे हैं।

फतेहपुर सीट पर बहुकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया, भाजपा से बलदेव ठाकुर, भाजपा की बागी सुधा सुशांत, कांग्रेस बागी पंकज शर्मा और आजादी प्रत्याशी अशोक सेमल में मुकाबला है।

शाहपुर में कांग्रेस से मेजर विजय सिंह मनकोटिया और भाजपा से सरवीण चौधरी के बीच मुकाबला है। हिलोपा से बलबीर चौधरी, बसपा से बनारसी चौधरी, लोजपा से विपिन कुमार भी मैदान में हैं।

द्रंग में कौल सिंह को जवाहर ठाकुर से मुकाबला है। धर्मशाला में भाजपा से किशन कपूर, कांग्रेस से सुधीर शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी कमला पटियाल रणभूमि में हैं।

पांवटा साहिब में भाजपा के सुखराम चौधरी, कांग्रेस के ओंकार सिंह और किरनेश जंग मैदान में हैं। सोलन में कांग्रेस से कर्नल धनीराम शांडिल, भाजपा से कुमारी शीला और आजाद प्रत्याशी के रूप में एचएन कश्यप चुनाव लड़ रहे हैं।

मंडी सदर में पंडित सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा कांग्रेस से हैं। उनका मुकाबला भाजपा के डीडी ठाकुर से है। उन्हें श्यामलाल और देशराज भी चुनौती दे रहे हैं। हरीश ने भी ताल ठोंकी हुई है।

ज्वालामुखी में भाजपा के रमेश धवाला और कांग्रेस के संजय रतन टकरा रहे हैं। ऊना में भाजपा के सतपाल सत्ती और कांग्रेस के सतपाल रायजादा के मध्य मुकाबला है।

नाहन में हिमाचल निर्माता वाईएस परमार के बेटे कुश परमार कांग्रेस से खड़े हैं तो भाजपा के डॉ. राजीव बिंदल, हिलोपा की श्यामा शर्मा और लोजपा के सदानंद चौहान में मुकाबला है।

ठियोग में भी कांग्रेस विधायक दल की नेता विद्या स्टोक्स, भाजपा के राकेश वर्मा, माकपा के राकेश सिंघा और तृणमूल कांग्रेस के प्रमोद शर्मा में लड़ाई है। इसी तरह से कई ऐसी सीटें हैं, जिन पर कई दिग्गज आमने-सामने हैं और रोचक लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें