ईद की नमाज बेहद तनावपूर्ण माहौल में अदा हुई। मंगलवार को पुराने शहर में चार घंटे की ढील के बावजूद अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। ईदगाह पर पहुंचे कुछ नमाजियों ने काले झंडे और पट्टी बांधकर विरोध भी जताया।
उधर, शहर में दौड़ रही अफवाहों से दहशत का माहौल बना है। नए शहर में ढील के वक्त लोग बाहर निकले और माहौल के सामान्य होने के संकेत दिए।
ईद के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने बेहट रोड से अंबाला रोड तक सुबह सात से पूर्वाह्न 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने अपने क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज पढ़ी। ईदगाह में काफी कम संख्या में नमाजी पहुंचे।