फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: तनावपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की नमाज बेहद तनावपूर्ण माहौल में अदा हुई। मंगलवार को पुराने शहर में चार घंटे की ढील के बावजूद अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। ईदगाह पर पहुंचे कुछ नमाजियों ने काले झंडे और पट्टी बांधकर विरोध भी जताया।
विज्ञापन


उधर, शहर में दौड़ रही अफवाहों से दहशत का माहौल बना है। नए शहर में ढील के वक्त लोग बाहर निकले और माहौल के सामान्य होने के संकेत दिए।

ईद के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने बेहट रोड से अंबाला रोड तक सुबह सात से पूर्वाह्न 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी।  इस दौरान ज्यादातर लोगों ने अपने क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज पढ़ी। ईदगाह में काफी कम संख्या में नमाजी पहुंचे।
विज्ञापन

अफवाहों से शहर में तनाव और दहशत

पुलिस ने भी इस दौरान सख्ती बरती, जिससे ढील के बाद भी पुराने शहर में कर्फ्यू जैसा ही माहौल रहा। ईद मनाने के लिए भारी संख्या में लोगों ने दूसरे शहरों का रुख किया। पुराने शहर से रेलवे स्टेशन जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी।

अफवाहों से शहर में तनाव और दहशत बनी हुई है। मंगलवार को नुमाइश कैंप इलाके में एक युवक की पिटाई की सूचना से तनाव फैला। बोमनजी रोड पर लकड़ी गोदाम में आग लगा दी गई। खबर मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इनके अलावा शहर में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक नए शहर में ढील के वक्त लोग सड़कों पर आए और जमकर खरीदारी भी की। डीएम संध्या तिवारी ने बताया कि हालात अब सामान्य हो रहे हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें